रायगढ़। रायगढ़ जिले में कैम्प से बिजली खंबा लगाने संबंधित लोहे का हजारों रूपयों का सामान चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कल अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजकेश चैधरी ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह मूलतः झारखण्ड के गढवा जिले के अंतर्गत आने वाले सोबबरिया का रहने वाला है और बीते कुछ समय से छाल क्षेत्र के हाटी सब स्टेशन के पीछे महेन्द्र राठिया के यहां किराये के मकान में रहते हुए उसकी देखरेख में A.K INFRA PROJECTS PVT. LTD के द्वारा बेहरामार फीटर में बिजली खंभा लगाने का कार्य चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि उसके किराये के मकान के सामने कैम्प लगाकर कैम्प में बिजली खंबा लगाने से संबंधित लोहे का सामान एगंल, चैनल, टप क्लेम, व्ही क्रास, रेबीट कडेक्टर रखा था। 02 नवंबर को उसके कर्मचारियों ने कैम्प से बिजली खंबा का सामान काम करने के लिये निकाले थे और फिर 03 नवंबर को कर्मचारियों ने बताया कि कैम्प के अंदर लोहे का एगंल, चैनल, टप क्लेम, व्ही क्रास, रेबीट कडेक्टर रखा हुआ था उसमे से कुछ सामान नही है।
पीड़ित ने बताया कि इस सूचना के बाद वह जब कैम्प में जाकर देखा तो लोहे का ब्रेसीग एगंल 04 नग, क्रासिग एंगल 04 नग, ब्रेसिग एंगल का बेक क्लेम 08 नग, डीपी टाप चैनल 04 नग, कल पाईट चैनल 02 नग, टप कलेम 60 नग, व्ही क्रास 15 नग, व्ही क्रास का बेक क्लेम, रेबीट कडेक्टर वायर 1500 मीटर नही था। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद उक्त सामान कहीं नही मिला। अज्ञात चोरों के द्वारा इन सब सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 49 हजार रूपये बताई जा रही है।
बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने कल अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
