Home आपकी बात नाटक प्रस्तुती देकर घर लौटते समय हुआ हादसा, ट्रेक्टर पलटने से पांच को आई गंभीर चोट, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

नाटक प्रस्तुती देकर घर लौटते समय हुआ हादसा, ट्रेक्टर पलटने से पांच को आई गंभीर चोट, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

by Naresh Sharma

रायगढ़। बीती रात नाटक मंडली से भरी ट्रेक्टर पलटने की घटना में 5 लोगों को गंभीर चोट आई है, वहीं कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना धरमयजगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर बायसी में नाटक कार्यक्रम करने के पश्चात बीती रात वापस अपने घर लौट रही नाटक मंडली की ट्रेक्टर जब भोजपुर के पास पहुंची ही थी कि चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रेक्टर सड़क किनारे ही पलट गई। इस घटना में नाटक मंडली के कापू क्षेत्र के धनपुरी गांव के निवासी 5 लोग दशरथ चैहान, मुकेश राठिया, धर्मेंद्र राठिया संतोष यादव और हेमसिंह को गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनपुरी से सोमवार की रात नाटक मंडली धरमजयगढ़ के बायसी पहुंची थी जहां देर रात नाटक की प्रस्तुत के पश्चात घर जाते समय देर रात 12 बजे के आसपास यह घटना घटित हो गई।

related posts