Home छत्तीसगढ़ साहित्य मंडल का वार्षिक सम्मलेन में कवियों ने किया काव्य पाठ

साहित्य मंडल का वार्षिक सम्मलेन में कवियों ने किया काव्य पाठ

by Naresh Sharma

रायगढ़ | साहित्य मंडल का वार्षिक सम्मेलन 11 जून को लोहरसिंह में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थिति कवियों ने अपने कविता पाठ से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्य मंडल के संस्थापनक भरत लाल नायक द्वारा 11 जून 2020 को किया था। हर साल वार्षिक सम्मलेन कर साहित्य मंडल को जीवित रखा गया है। साल दर साल लोगों को लगाव बढ़ता जा रहा है। नायक बाबू का जन्म दिन भी इसी दिन उनके निवास स्थान में मनाया गया। इस दौरान आनंद त्रिवेदी एवं वरिष्ठ सदस्य रामभजन पटेल द्वारा मां शारदा की पूजा-अर्चना व वंदना कर कार्यक्रम की शुरूवात की। इसके बाद उपस्थिति साहित्यकारों द्वारा उद्बोधन एवं कविता पाठ की प्रस्तुति दी। अंतिम में साहित मंडल के संचालन, विकास में गहन चर्चा की गई। काव्य पाठ में भरत नायक ने आत्मविश्वास, आनंद त्रिवेदी ने साहित्य का महत्व, रामभजन पटेल ने साहित्य शिक्षक, ज्योत्सना ने सफलता, वासुदेव यादव युद्ध, निर्भय राम ने आत्मा, रामकुमार पटेल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नेतरात राठिया, बेटी का महत्व, गुलाब सिंह झिन कटाव जंगल विशेषर धु्रव मानवता का काम, शांतनु साय ने नईदुनिया का निर्माण, बनवारी लाल ने रूक गरी सुहाग जैसे मुद्दों पर कविता पाठ किया।

related posts