रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमरगा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ग्रामीण की लाश मिलने के मामले में लैलूंगा पुलिस ने बहुत जल्द मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में गाली गलौज करने के बाद आरोपी युवक ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम कमरगा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु की सूचना मिली। तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गांव के रातूराम चैहान के मकान बरामदा में अमर साय चैहान पिता सगुन चैहान (उम्र 48 वर्ष) का शव कीचड़ में लथपथ पड़ा मिला। शव के सिर, आंख के ऊपर और कई जगह चोट के निशान थे, प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर थाना प्रभारी द्वारा मृतक के वारिसानों एवं रातूराम चैहान के परिवारजनों को तलब कर पूछताछ किया गया।
मृतक अमर साय का लड़का पूर्णचंद चैहान (उम्र 21 साल) मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता अमर साय 18 मार्च के दोपहर साप्ताहिक बाजार कमरगा गए थे और रात करीब 8रू00 बजे घर से खाना पकड़ कर गोड़ा (खेत) सोने गया था जिनका दूसरे दिन 19 मार्च के सुबह गांव के रातूराम चैहान के घर बरमदा में शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढाया। गांववालों से पूछताछ में 18 मार्च को अमरसाय को छोटू सारथी और लच्छीन्दर चैहान (रातूराम चैहान का लड़का) के साथ घूमते देखना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर लच्छीन्दर चैहान 18 मार्च की रात्रि अमर साय के साथ मारपीट करना बताया। आरोपी लच्छीन्दर चैहान पिता रातूराम चैहान उम्र 21 साल निवासी कमरगा ने बताया कि 18 मार्च दिन सोमवार के शाम अमर साय चैहान, छोटू सारथी के साथ तीनों गांव में खाना पीना किया। उसके बाद छोटू सारथी अमर साय को इसके घर छोड़कर चला गया।
अमर साय नशे में लच्छीन्दर के साथ गाली गलौज करने लगा जिसमें दोनों के बीच विवाद हुआ और लच्छीन्दर ने द्वारा अमर साय को हाथ मुक्के से मारपीट कर कंक्रीट के फर्श (बरामदा) में पटकने लगा जिससे जमीन में पड़े छोटे कंक्रीट से अमर साय के सिर, आंख के ऊपर गहरा चोट आया और अमर साय चैहान की मौत हो गई। थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल और आरोपी लच्छीन्दर चैहान के मेमोरेंडम पर महत्वपूर्ण साक्ष्य की जपती कर आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन हत्या के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।