आज रायगढ़ जिले के भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज शर्मा ने अपने साथी भाजयुमो नगर महामंत्री सतनाम सिंह एवं सदस्यों के साथ रायपुर स्थित रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के कार्यालय में उनसे सौजन्य मुलाकात की और रायगढ़ में उनके द्वारा दिए गए 1497 छात्रों के लिए 44.41 लाख रुपये की स्वेक्षा अनुदान राशि प्राप्त करने वाले हजारों छात्रों की ओर से उन का आभार व्यक्त किया और उन्हें बताया कि निश्चित ही यह राशि उन सब छात्रों की शिक्षा से जुड़ी जरूरत को पूरी करने में मदद हो रही हैं जिसके लिये सभी छात्रों में बोहोत ही हर्ष का मोहोल हैं।।
भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने रायपुर जाकर हजारों छात्रों की ओर से रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी का जताया आभार
written by Naresh Sharma
