सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने जंगल के अंदर चल रहे जुआ फड पर कार्रवाई करते हुए 16 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 83 हजार 430 रूपये के अलावा कई अन्य सामान जब्त किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सराईपाली गांव के बोरीघाट जंगल में कुछ लोग जुआ के फड में हार जीत का दाव लगा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई। इस दौरान जुआरी को पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए वहीं पुलिस ने 16 जुआरियों को पकडा है। पुलिस ने इनके पास से नगदी रकम 4 लाख रूपये 83 हजार 430 रूपये के अलावा 08 मोटर सायकल, 13 मोबाईल के साथ-साथ ताशपत्ती बरामद किया है। जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेष अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए जुआरियों में
भीष्मदेव मनहर पिता स्व०दुलास राम मनहर उम्र 58 वर्ष सा० रानीसागर सारंगढ़
राजेश कुमार पिता स्व०बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 52 वर्ष सा० एमजी रोड रायगढ़
अनिरूद्ध निषाद पिता जयनंदन निषाद उम्र 24 वर्ष सा० चंद्रपुर जिला सक्ति
मोह०अंसार पिता मोह०मुख्तार उम्र 50 वर्ष सा० तुर्कीपारा रायगढ़
मधुसुदन भारद्वाज पिता धीरज भारद्वाज उम्र 35 वर्ष सा० अचानपाली सारंगढ़
सूरज शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 37 वर्ष सा० ओडेकेश थाना पुसारै जि०रायगढ़
विकास वर्मा पिता आकाश कुमार उम्र 43 वर्ष सा० नवापाली थाना चकधर नगर रायगढ़
परमानंद जायसवाल पिता टीकाराम उम्र 41 वर्ष सा० टाडीपार थाना केडार
संजय साहू पिता अंतराम साहू उम्र 23 वर्ष सा० मिरचीद थाना बिलाईगढ
पुष्पेन्द्र रात्रे पिता हीराराम रात्रे उम्र 34 वर्ष सा० कोडाभांठ थाना पामगढ
हरिप्रसाद सिदार पिता नारायण प्रसाद उम्र 36 वर्ष सा० कोसमंदा थाना सारागांव
नरेन्द्र कुमार वारे पिता खोबहरा वारे उम्र 34 वर्ष सा० कोतमरा थाना सारंगढ़
भागीरथी आदित्य पिता भरतलाल उम्र 34 वर्ष सा० शिवरीनारायण
राजू भार्गव पित्ता भूषण भार्गव उम्र 30 वर्ष सा० कोडाभांठ थाना पामगढ़
रामचरण आदित्य पिता नंदकिशोर उम्र 34 वर्ष सा० शिवरीनारायण
अरूण सिंह चंद्रा पिता प्रेम प्रसाद उम्र 42 वर्ष सा० जैजेपुर जिला सक्ति
