Home छत्तीसगढ़ पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने की चोरी, सोने, चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम लेकर हुए फरार

पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने की चोरी, सोने, चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम लेकर हुए फरार

by Naresh Sharma

रायगढ़। 05-06 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में पीछे से दाखिल होकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेत 59 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हलेश्वर पटेल पिता स्व. सोहनलाल पटेल 30 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 05-06 मार्च की दरम्यानी रात पीछे के दरवाजे में लगे कूंदा को पेचकस से तोड़कर दो अज्ञात चोर उनके मकान में घुसे और फिर आलमारी के लाकर को तोडकर उसमें रखे सोना, चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गये।

अज्ञात चोरों को उसने जाते समय देखा उसके हिसाब से एक छोटे कद का था और दूसरा एक उंचे कद का था जिसकी उम्र करीब 30-32 साल होगी। अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने की दो बालिय वजन 02 तोला कीमत 50 हजार रूपये, बिछिया 06 नग कीमती 2 हजार रूपये, पायल एक जोडी कीमती 3 हजार रूपये के अलावा 4 हजार नगदी समेत चोरों ने 59 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


पीड़ित के रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड़ थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 34, 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

related posts