Home छत्तीसगढ़ सूने मकान में चोरों का धावा, नगदी समेत हजारों के गहने ले उड़े चोर, चार संदेहियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

सूने मकान में चोरों का धावा, नगदी समेत हजारों के गहने ले उड़े चोर, चार संदेहियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

by Naresh Sharma

Raigarh News: रायगढ़। रायगढ़ जिले की खरसिया चैकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी रकम समेत 50 हजार रूपये के सोनें चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। पीड़ित के रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के जवाहर कालोनी तलवापार वार्ड नं. 3 निवासी नीरज यादव पिता स्व. धनसाय यादव 25 साल ने बताया कि वह जीआर टाटा मोटर्स देहजरी में पेन्टर का कार्य करता है। गुरूवार की सुबह वह 9 बजे वह अपनी पत्नी भारती यादव को परिवार में आयोजित शादी कार्यक्रम में रायगढ़ जाने हेतु रेलवे स्टेशन खरसिया में छोड़कर अपनी ड्यूटी में चला गया था। इस बीच ड्यूटी खत्म कर जब वह रात करीब 8 बजे घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टुटा हुआ एवं दरवाजा खुला हुआ था। किसी अनहोनी घटना की आशंका से जब वह अंदर जाकर देखा कि कमरे में रखा आलमारी का लाकर टुटा हुआ एवं दरवाजा खुला हुआ था।
लाकर में रखे सोने का छोटा मंगलसूत्र, कान झूमका, लम्बा मंगलसूत्र, बच्चे का लकेट, कान का छोटा टाप्स, चार छोटा मटर दाना सोने का, चांदी का कमरधन 02 नग, बाजुबंद 01 नग, चांदी का कटोरी छोटा 01 नग, बच्चे का पायल दो जोड़ी चांदी का, बच्चे का 10 नग चांदी का कड़ा एवं नगदी रकम 10 हजार रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा मकान में सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
अज्ञात चोरों के द्वारा नगदी रकम समेत लगभग 60 हजार रूपये की चोरी की गई है। पीडित की रिपोर्ट के बाद खरसिया चैकी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है।

related posts