रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें डाॅ प्रियंका वर्मा को रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर तो वहीं सुश्री वर्षा बंसल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नई पदस्थापना आदेश जारी करते हुए इन अधिकारियों को नई जगह पर पदस्थापना लेने का निर्देश भी दिया है। जिनमें सारंगढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहीं श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी को मुंगेली जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। सारंगढ़ में ही संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे प्रकाश कुमार भारद्वाज इसी पद पर नारायपुर में पदस्थ किये गए हैं।
सारंगढ़ जिले से ही एक और संयुक्त कलेक्टर टेकराम माहेश्वरी को सुकमा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। तो वहीं सारंगढ़ में ही डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहीं श्रीमती वेरनादत्ता को धमतरी में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुरजपुर में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ डाॅ प्रियंका वर्मा को रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।
इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे 49 प्रशासनिक अधिकारियों को नई पदस्थापना के तहत तबादला किया है।