सरगुजा। माननीय उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की आबकारी टीम आज मुखबिर की सूचना पर थाना मणिपुर ग्राम हर्राटिकरा निवासी विश्वेश्वर पैकरा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
उक्त महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारूराम, रामाधार कुशवाहा नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।
