सारंगढ़ बिलाईगढ़। एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 65 बोरी बरदाना से भरे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एई 5174 को पुरगांव के पास जप्त किया, जिसका वजन 26.65 क्विंटल है। पूछताछ में मल्दी निवासी सत्यनारायण साहू ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। भटगांव मंडी में इस धान से भरे वाहन को अभिरक्षा में रखा गया है। इस जांच में स्थल पर तहसीलदार कमलेश सिदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक उपस्थित थे।
एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी और उनकी टीम ने धान से भरे वाहन को किया जप्त
written by Naresh Sharma
