जगदलपुर. इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से निकलकर सामने आ रही है जहां मुर्गी दाना लेकर जा रहे ट्रक के अचानक टायर फट जाने की घटना में ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। उक्त मामला सुकमा थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुकमा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक ट्रक मुर्गी दाना लेकर आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा जाने के लिये निकली थी उक्त वाहन जब सुकमा थाना के पास पहुंचा ही था कि अचानक ट्रक के टायर फटने की घटना के बाद उक्त वाहन में जोरदार आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुर्गी दाना लेकर आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा जा रहे ट्रक का टायर फट जाने से उक्त वाहन में आग लग गई वाहन का चालक ट्रक में आग लगते ही किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई ली है। घटना की सूचना के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
