रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का कबीर चैक में भाजपा नेताओं के अलावा शहर की जनता ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक ओपी चैधरी भी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय बुधवार की दोपहर रायगढ़ पहुंचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पहली बार रायगढ़ आगमन के दौरान कबीर चैक में भाजपा नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने पुष्प गुच्छ के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। शहरवासी बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से निकलकर मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कबीर चैक से मुख्यमंत्री का रोड़ शो का आयोजन शुरू हो चुका है जो शहर के अलग-अलग चैक चैराहों से होकर श्याम टाकीज चैक पहुंचकर समापन होगा।
मुख्यमंत्री को धान से तौला गया
धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल है। रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। बता दें कि 20 साल तक सांसद के रूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की रायगढ़ कर्मभूमि रही है। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंच रहे हैं।