Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING NEWS डंपर की ठोकर से बाईक सवार दो युवकों की मौत, आरोपी वाहन चालक मौके से फरार, सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार

BIG BREAKING NEWS डंपर की ठोकर से बाईक सवार दो युवकों की मौत, आरोपी वाहन चालक मौके से फरार, सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार

by Naresh Sharma

रायगढ़। मंगलवार की दोपहर शहर के एश्वर्यम कालोनी के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से कालोनी वासियों ने हंगामा शुरू कर दिया जिससे इस मार्ग के दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार लग गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोवर्धनपुर मार्ग में स्थित एश्वर्यम कालोनी के सामने वाला मार्ग बीते कई सालों से अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंची चुकी है। आए दिन इस मार्ग में छोटी मोटी घटनाएं आम बात हो गई है। कालोनीवासियों ने जर्जर सड़क के जीर्णोद्वार की मांग भी करते-करते थक चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर एक भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के संबंध में अभी कुछ भी जानकारी नही मिल सकी है। घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक फरार है।


घटना के बाद एश्वर्यम कालोनीवासियों को गुस्सा फुट पड़ा और अपने-अपने घरों से निकलकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। कालोनीवासियों ने पहले ही कहा था कि यह मार्ग किसी की जान लेकर रहेगा और यह घटना आज घटित हो गई। कालोनीवासियों के इस हंगामे की वजह से वजह से इस मार्ग में भारी वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं और सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें लग गई है।

related posts