Home छत्तीसगढ़ Bilaspur News: पहाड़, नदी व जीव जंतुओं संग रहे 59 स्काउटस

Bilaspur News: पहाड़, नदी व जीव जंतुओं संग रहे 59 स्काउटस

by Naresh Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर के कब्स/ स्काउट का तीन दिवसीय शिविर खोडरी ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुआ। 59 कब्स एवं स्काउट ने प्राकृतिक वातावरण के बीच तीन दिन बिताया। बच्चों ने पहाड़, नदी व जीव जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य केके मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर स्काउट एवं लीडर ने कब्स को हर बारीकी से अवगत कराया।

आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप का शुरुआत ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात कब्स के छोटे बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से स्काउटिंग से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी खेल के माध्यम से दिया गया। इसमें बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग लिए एवं स्काउट के बच्चों को स्काउट मास्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को खोडरी के बाजार एवं कस्बों की ओर ले जाया गया, जहां पर एक हाट लगा हुआ था।

वहां पर कब्स एवं स्काउट के बच्चों द्वारा नुक्कड़ के माध्यम से गांव वालों को सफाई के बारे में जानकारी दी गई व दूसरे दिन सुबह बच्चों को बीपी एक्सरसाइज कराया गया व कब एवं स्काउट के बच्चों को प्राकृतिक वातावरण के जंगल एवं पहाड़ों के पास ले जाया गया। जहां पर बच्चों को जंगल के बारे में जानकारी खेल के माध्यम से दिया गया। नदी में सभी बच्चों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्नान कराया गया एवं अरपा नदी का उद्गम स्थल भी ले जाया गया।

तीन नदी के संगम के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए। वहीं वापस कैंप स्थल पहुंचकर रात्रि को कैंमप फायर किया गया, जिसमें बड़े बच्चे उत्साह के साथ अपने-अपने तरीकों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीसरे दिन प्रातः काल सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। दोपहर को ध्वज उत्तोलन कर कैंप का समापन किया गया। इस कैंप का संचालन संजय कुमार साहू कब मास्टर व मुरली मोहन दास स्काउट मास्टर के द्वारा किया गया।

related posts