Home छत्तीसगढ़ Jagdalpur News: बस और टिप्पर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, 14 यात्री घायल

Jagdalpur News: बस और टिप्पर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, 14 यात्री घायल

by Naresh Sharma

जगदलपुर। जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास शुक्रवार शाम एक यात्री बस सीजी 18 एफ 0251 व टिप्पर वाहन सीजी 04 एमजी 8092 में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला व पुरुष है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस सड़क हादसे में 14 यात्री भी घायल हुए हैं। इनमें से छह घायलों को किलेपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ गंभीर घायलों को संजीवनी 108 वाहन से डिमरापाल मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मेकाज के डा. कमलेश ध्रुव ने बताया कि मेकाज लाए घायलों में दो की स्थिति गंभीर है। यात्रियों ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे राजस्थान ट्रेवल्स की बस बीजापुर से करीब 40 से 50 यात्रियों को लेकर जगदलपुर के लिए निकली थी। शाम चार बजे किलेपाल के जगदलपुर से बचेली जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई ।घायलों में सोनल वानखेड़े, मंगली तेलाम, अनिता तेलाम, सुरेंद्र तिवारी सहित सीआरपीएफ का जवान व अन्य हैं।

related posts