Home छत्तीसगढ़ Bilaspur Crime News: राजीव प्लाजा के व्यापारियों को चाकू दिखाकर धमकाया, युवक गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: राजीव प्लाजा के व्यापारियों को चाकू दिखाकर धमकाया, युवक गिरफ्तार

by Naresh Sharma

दूसरी घटना में ग्राम मोहदा निवासी शिवा यादव मुंगेली क्षेत्र में शराब बिक्री कर रहा था। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से आठ लीटर शराब जब्त की गई है।

बिलासपुर, पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा के व्यापारियों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि राजीव प्लाजा में मोबाइल दुकान में समीर डिंडोर धारदार चाकू लेकर दुकान वाले को डरा रहा है। सूचना पर तारबाहर पुलिस ने आरोपित समीर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया।

related posts