Home छत्तीसगढ़ Raipur Crime: राखी बांधकर घर लौट रही दो सगी बहनों से 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता का बेटा आरोपी

Raipur Crime: राखी बांधकर घर लौट रही दो सगी बहनों से 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता का बेटा आरोपी

by Naresh Sharma

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए दस दरिंदों ने अस्‍पताल के पास दो सही बहनों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राखी बांधकर घर वापस आ रही दो सगी बहनों से दरिंदगी की गई। चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 10 आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मंगेतर से भी मारपीट की गई। मोबाइल और पैसे लूट लिए गए। पीड़िता में एक की उम्र 15 वर्ष है वहीं दूसरी की 19 वर्ष है। दो से ढाई घंटे तक यह घिनौना कृत्य करने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने लगभग रात एक बजे थाने में जाकर आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गए। अलग-अलग टीम गठित कर तत्काल आरोपितों को पकड़ने निर्देश किया गया। पुलिस ने सुबह होते-होते सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपित पूनम ठाकुर के पिता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।

बता दें कि वारदात तब हुई जब राजधानी रायपुर में राष्ट्रपति दो दिन के प्रवास पर थीं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग साढे आठ बजे दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता महासमुंद से अपनी छोटी बहन व मंगेतर के साथ राखी त्योहार मनाकर स्कूटी में भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थी। रिम्स अस्पताल से कुछ दूरी पर एक बाइक में तीन युवक आए और उन्होंने रास्ता रोक लिया। डरा धमका कर मोबाइल और पैसे को लूट लिए। इसके बाद पीछे से करीब चार बाइक में और युवक आए और प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक बाइक में बिठाकर सड़क से कुछ दूर सूनसान जगह पर लेकर गए। इसके बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान मंगेतर के गले में चाकू टिकाए रखे।

इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पांच आरोपित पिपरहट्टा गांव के हैं। वहीं शेष आरोपित बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

दुष्कर्म के मामले में जमानत में 13 दिन पहले आया था आरोपित

मुख्य आरोपित पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना मंदिर हसौद और आरंग में पांच मामले पंजीबद्ध हैं। वर्ष 2019 में आरोपित ने एक युवक की हत्या कर उसे जला दिया था। जिसके बाद से वह जेल में था। जमानत पर छूटने के बाद उसने 2022 में दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह जेल में था। 17 अगस्त को वह जमानत पर बाहर आया था। 13 दिन बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

रायपुर एएसपी ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि पीड़िता अपनी बहन और मंगेतर के साथ महासंमुद से रायपुर आ रही थी। रिम्स कालेज के पास बदमाशों ने पहले छेड़छाड़ की फिर आगे अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। रास्ता रोकर चाकू दिखाकर मुख्य मार्ग से अंदर लेकर गए और 10 आरोपितों ने दोनों से दुष्कर्म की वारदात की। सभी काे गिरफ्तार कर लिया गया है।

related posts