Home देश-विदेश Madurai Train Fire: ‘यात्री सो रहे थे, तभी आग लग गई, खिड़की-दरवाजे सब बंद थे’, घायल यात्री ने बयां किया खौफनाक मंजर

Madurai Train Fire: ‘यात्री सो रहे थे, तभी आग लग गई, खिड़की-दरवाजे सब बंद थे’, घायल यात्री ने बयां किया खौफनाक मंजर

by Naresh Sharma

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच (प्राइवेट कोट) में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना मदुरै रेलवे स्टेशन के पास हुई।

घायल यात्री ने बताया क्या हुआ था

रेल दुर्घटना में घायल हुए अशोक कुमार ने बताया, ‘हम सो रहे थे और तभी अचानक आग लग गई। दरवाजे चारों तरफ से बंद थे, खिड़कियां भी बंद थीं। हमें चाबियां नहीं मिलीं। हमने प्लायर से हैंडल तोड़कर दरवाजा खोला। कुछ लोग भागने में सफल रहे , बाकी फंस गए थे।”

करीब 20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह प्राइवेट कोच यूपी के सीतापुर से बुक किया गया था। कुल 62 लोगों के लिए कोच बुक किया गया था, जो चार धाम यात्रा पर थे। मदुरै आकर सभी रामेश्वरम दर्शन को जाना चाहते थे।

कंट्रोल रूम राहत हेल्पलाइन नम्बर (उत्तर प्रदेश)

1.1070 (टोल फ्री)

2.9454441081

3.9454441075

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) टूर पर यात्रियों को लेकर पर्यटक कोच लखनऊ से मदुरै पहुंचा था, जब यह घटना सुबह करीब 5.15 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा कि आग तब लगी जब ट्रेन शनिवार सुबह मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी।

related posts