Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर नवीन बी.डी.एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में लहराया तिरंगा, स्कूली छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुती

स्वतंत्रता दिवस पर नवीन बी.डी.एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में लहराया तिरंगा, स्कूली छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुती

by Naresh Sharma

जशपुर। जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के अंतर्गत आने वाले अंकिरा ग्राम पंचायत में स्थित नवीन बी.डी.एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का 77वां वर्षगांठ जहां पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वहीं इस अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के ग्राम अंकिरा में स्थित नवीन बी.डी.एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए सबसे पहले ध्वजा रोहण किया गया जिसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों में एक से बढ़ एक शानदार प्रस्तुती दी। साथ ही कई छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता व भाषण प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक योगेश कुमार साव ने कहा हमारा देश आज के ही दिन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। देश को आजादी दिलाने में सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दीं। अब देश को उन्नति के मार्ग पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सब पर है। इस अवसर पर श्रीमती कमला साव, श्री मदन यादव जी, श्री माली राम छतरिया सरपंच एवं पंचगण के अलावा छात्र एवं छात्रों के अभिभावक बडी संख्या में उपस्थित थे।

related posts