Home छत्तीसगढ़ Chhattisgarh News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जून में आएंगे छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जून में आएंगे छत्तीसगढ़

by Naresh Sharma

रायपुर। Chhattisgarh News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जून में छत्तीसगढ़ के के दौरे पर आएंगे। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने उक्त जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर न्यू सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। संजीव झा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 30 मई को प्रदेशभर के करीब पांच हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा संदीप पाठक एक साथ शपथ दिलाएंगे।

related posts