Home देश-विदेश Modi Surname Case: दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस बोली, ‘लोकतंत्र खतरे में

Modi Surname Case: दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस बोली, ‘लोकतंत्र खतरे में

by Naresh Sharma

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी के दोषी पाए जाने और सूरत की कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से कांग्रेस में हड़कंप मचा है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। वहीं अन्य विपक्षी नेता भी इसे सरकार की साजिश करार दे रहे हैं। पढ़िए रिएक्शन्स

राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए महात्मा गांधी की कही एक बात ट्वीट किया कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे, क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, सबको पता है, राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

राहुल गांधी की सजा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, देश में लोकतंत्र खतरे में है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फैसले की आलोचना की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, पर इस निर्णय से असहमत हैं।

related posts