Home मध्यप्रदेश Bhopal Crime News: दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, जिसे अंकल कहती थी, उसने ही की गंदी हरकत

Bhopal Crime News: दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, जिसे अंकल कहती थी, उसने ही की गंदी हरकत

by Naresh Sharma

Bhopal Crime News: भोपाल, कोलार इलाके में रहने वाली छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ घर की छत पर ले गया , जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची के स्वजनों ने थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला कोलार इलाके में रहती है।उसके दो बच्चे हैं, उसकी छह साल की बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। पिता निजी काम करता है। महिला शनिवार सुबह घर से जल्दी अपनी डयूटी पर चली गई थी, बाद में उसका पति भी चला गया था। महिला के दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पास मेें रहने वाला संजय राव (24) बच्ची को खेलते देखकर उसके पास आया और उससे मिठ्ठी – मिठ्ठी बातें कर उसे टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ एक बहुमंजिल इमारत की छत पर ले गया। जहां उसने उसे बच्ची के कपड़े उतरने लगा। बाद में बच्ची से अश्लील हरकत कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो आरोपित उसे छत से नीचे फेंकने की धमकी भी दी। बाद बाद में कुछ लोगों की आरोपित छत पर आने की आवाज सुनी तो आरोपित मौके से भाग गया। बाद में बच्ची अपने एक रिश्तेदार के घर पर चली गई। मां के घर आने पर जब बच्ची की हालत देखकर मां को शंका हुई तो उसने बच्ची से घटनाक्रम पूछा तो बच्ची ने पूरा घटनाक्रम बताया। बाद में महिला ने बच्ची से आरोपित के बारे में पूछा तो उसने आरोपित का घर दिखा दिया। बाद में महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मजदूरी करता है, उसका पीडित् परिवार के घर पर भी आना जाना है। आरोपित के मोबाइल से आपित्त्जनक सामान भी मिला है।

related posts