Home छत्तीसगढ़ Bilaspur Crime News: नशे में चूर नाबालिग ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अपमान

Bilaspur Crime News: नशे में चूर नाबालिग ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अपमान

by Naresh Sharma

Bilaspur Crime News: बिलासपुर, होली के बाद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें नशे में चूर एक नाबालिग खुद सिगरेट पी रहा है। वहीं, देशभर में नेताजी के नाम से दिलों में जगह बनाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अपमान कर रहा है। नाबालिग नेताजी की प्रतिमा के चेहरे के पास सिगरेट लेकर जाता दिखाई दे रहा है। नाबालिग की इस हरकत का उसके दोस्तों ने वीडियो बनाया है। यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे देख शहर के लोगों में गुस्सा है। लोग इंटरनेट मीडिया में ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सीपत चौक के पास शहर में नेताजी की याद को स्थाई बनाए रखने के लिए प्रतिमा लगवाई गई है। शुक्रवार की सुबह एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक नाबालिग सीढ़ियों के सहारे नेताजी की प्रतिमा तक पहुंच गया। नाबालिग खुद सिगरेट पीते दिखाई दे रहा है, वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास सिगरेट लेकर जा रहा है। धुआं छोड़ते नाबालिग का करीब 20 सेकंड का वीडियो है। इसमें किसी का नाम भी स्पष्ट सुनाई दे रहा है। वीडियो में नाबालिग का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के प्रसारित होते ही लोगों में गुस्सा उभर कर सामने आ रहा है। लोग इंटरनेट मीडिया पर ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चौक से गायब रही पुलिस

होली के पहले एसपी संतोष कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया था। अब एक नाबालिग नेताजी की प्रतिमा का अपमान करते दिखाई दे रहा है। वीडियो शहर के व्यस्ततम सुभाष चौक पर बनाई गई है। इस दौरान पुलिसकर्मी वहां मौजूद दिखाई नहीं दे रहा है। इससे नाबालिग का हौसला बढ़ा और उसने सूट करा ली।

related posts