Home छत्तीसगढ़ Bilaspur Crime News: ठेकेदार ने घर में घुसकर की पिटाई, महिलाओं को भी पीटा

Bilaspur Crime News: ठेकेदार ने घर में घुसकर की पिटाई, महिलाओं को भी पीटा

by Naresh Sharma

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के राधिका विहार में ठेकेदार ने कुत्ते को भौकने पर युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसने युवक के घर में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल युवक और परिवार वालों ने घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा के राधिका विहार में रहने वाले संजय सोनी प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। बुधवार की रात 10 बजे कालोनी के युवराज देवांगन का पूर्व सरपंच अनिल राठौर से विवाद हो रहा था। इसे देखकर संजय वहां पर स्र्क गया। उसने विवाद का कारण पूछा। इस पर अनिल और उसके साथियों ने संजय से विवाद करना शुरू कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस पर संजय वहां से भागते हुए अपने घर की ओर भागा। इस पर अनिल और उसके साथी संजय के घर तक आ गए। पूर्व सरपंच ने प्रापर्टी डीलर की घर के सामने भी पिटाई की। इस दौरान वहां पर संजय की भाभी मंजू वहां पर आकर बीच-बचाव करने लगी। युवकों ने महिला की भी पिटाई की। मारपीट के बाद युवकों ने युवराज देवांगन की बाइक में भी तोड़फोड़ की। मारपीट के बाद युवक वहां पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कालोनी में करते हैं शराबखोरी

पीड़ित संजय ने बताया कि कालोनी में युवक आए दिन शराबखोरी करते हैं। इसका विरोध करने पर नशेड़ी व्यक्ति कालोनी के लोगों से विवाद करते हैं। इसकी शिकायत करने पर पुलिस की ओर से भी सहयोग नहीं मिलता। पीड़ित ने आरोपित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

related posts