Bhopal Crime News : भाेपाल, चूना भट्टी थाना पुलिस ने काेलार राेड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क से एक युवक का पेड़ से फांसी पर लटका शव बरामद किया है। तलाशी में उसके पास से काेई सुसाइड नाेट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हाे सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चूना भट्टी थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दाेपहर काे स्वर्ण जयंती पार्क के चौकीदार अरविंद यादव दे पेड़ पर किसी युवक का शव फांसी पर लटका हाेने की सूचना दी थी। मृतक की पहचान ललिता नगर काेलार निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र आत्माराम बलाई के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस काे पता चला कि अर्जुन दाे वर्ष पहले तक एक स्वयंसेवी संगठन में काम करता था। उसके बाद उसने नौकरी छाेड़ दी थी। बेराेजगार रहने के कारण वह अवसाद में चला गया था। संभवत: निराशा के कारण उसने इस तरह का कदम उठा लिया।
अलाव तापते समय पड़ा था मिर्गी का दौरा, झुलसने से हुई मौत
कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक गंगा नगर कोटरा निवासी 60 वर्षीय द्वारिका प्रसाद पुत्र खरे सिंह काे मिर्गी की बीमारी थी। 9 फरवरी को सर्दी अधिक हाेने के कारण वह अपने घर पर अलाव ताप रहे थे। इस दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह जलते अलाव पर गिर गए थे। आग से बुरी तरह झुलसने के कारण उन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को द्वारिका प्रसाद की मौत हाे गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।